साव ने किया सचिन के साथ डिनर
नई दिल्ली
वेस्ट इंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज में डेब्यू करने वाले 19 वर्षीय बल्लेबाज पृथ्वी साव की तुलना सचिन तेंडुलकर से की जाती है। उनकी बल्लेबाजी और तकनीक में कई लोगों को सचिन की झलक नजर आती है। बुधवार को साव की मुलाकात सचिन से हुई। साव की कप्तानी ने भारत ने 2018 में न्यू जीलैंड में हुए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। साव और तेंडुलकर के बीच पहले भी मुलाकात हुई है लेकिन बुधवार को साव ने सचिन के साथ डिनर किया। गुरुवार को साव की टीम (दिल्ली कैपिटल्स) का मुकाबला मुंबई इंडियंस के साथ होगा। यह मैच दिल्ली के फिरोज शाह कोटला मैदान पर खेला जाएगा।
Thank you SACHIN SIR for the lovely dinner ♥️ It's always a pleasure meeting you SIR ? @sachin_rt Sir pic.twitter.com/VLuR9Bee1O
— Prithvi Shaw (@PrithviShaw) April 17, 2019
साव ने इस मुलाकात की तस्वीर को टि्वटर अकाउंट पर साझा किया। साव ने लिखा, 'शानदार डिनर के लिए थैंक्यू सचिन सर... आपसे मिलना हमेशा गर्व की बात होती है।' सचिन और साव की मुलाकात की इस तस्वीर को आईसीसी और दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने भी रीट्वीट किया।
Because it's time to cross "dinner with @sachin_rt" off your bucket list. ?✔️
— ICC (@ICC) April 18, 2019
? courtesy: @PrithviShaw pic.twitter.com/EuWdRixn0R
19 वर्षीय साव ने भारत के लिए अभी तक दो टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया था। दो मैचों में उन्होंने 118.50 के औसत से 237 रन बनाए थे। आईपीएल में उन्होंने एक ही हाफ सेंचुरी लगाई है। वह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 99 रन बनाकर आउट हो गए थे।
bhavtarini.com@gmail.com
