सिंहस्थ में हुए खर्च की दो महीने में होगी जांच:पीसी शर्मा
भोपाल
उज्जैन में वर्ष 2016 के अप्रैल-मई माह में आयोजित सिंहस्थ में 100 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च होने की प्रदेश सरकार दो महीने के अंदर जांच कराएगी। ये घोषणा जनसंपर्क मंत्री पी सी शर्मा ने आज विधानसभा में की। मंत्री कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना के प्रश्न का जवाब दे रहे थे।
प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस विधायक विनय सक्सेना ने आरोप लगाते हुए कहा कि सिंहस्थ में 327 करोड़ रुपए का बजट था, लेकिन 100 करोड़ रुपए अतिरिक्त खर्च किया गया। उन्होंने ये भी पूछा कि जनसंपर्क विभाग और माध्यम समानांतर क्यों काम कर रहे हैं। मध्यप्रदेश माध्यम वित्तीय अनियमितताओं का शिकार है।
मंत्री शर्मा ने कहा कि दोनों स्थानों पर अलग-अलग अधिकारियों के अलग-अलग कार्य हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 100 करोड़ रुपए के अतिरिक्त खर्च के मामले में दो महीने में जांच कराई जाएगी। माध्यम के कार्यों के लिए 'एम्पैनलमेंट' निरस्त करके प्रक्रिया फिर से की जा रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 