सुकमा में CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

सुकमा में CRPF जवान ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

सुकमा
 छत्तीसगढ़ में नक्सल क्षेत्र में तैनात सीआरपीएफ के एक जवान ने शुक्रवार की सुबह अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर खुदकशी कर ली। जवान का नाम सरताज सिंह बताया जा रहा है। जो सुकमा जिले के कोंटा में सीआरपीएफ की 219वीं बटालियन के गोरखा कैंप में ड्यूटी पर तैनात था। मृत जवान हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा का रहने वाला था।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह सीआरपीएफ कैंप सुकमा में तैनात सरताज सिंह ने अपने बैरक के अंदर सर्विस रायफल से अपनी कनपटी पर गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनते ही साथी जवान बैरक में पहुंचे। वहां सरताज सिंह का शव पड़ा देखा। घटना की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद जवान का शव वहां से निकाला गया। जवान ने खुदकशी किस कारण से की है, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।