सुनील लहरी यानी 'रामायण' के लक्ष्मण ने पोस्ट की बचपन की तस्वीर

सुनील लहरी यानी 'रामायण' के लक्ष्मण  ने पोस्ट की बचपन की तस्वीर

'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लाहरी सोशल मीडिया पर इन दिनों खूब ऐक्टिव हैं और फैन्स के साथ अपनी कई बातें अक्सर शेयर किया करते हैं, जिसे जानने में लोगों को काईफ मजा भी आ रहा है। कभी सेट से जुड़ा कोई मजेदार किस्सा तो कभी कुछ पुरानी तस्वीरें और फैन्स को हर बार ट्रीट दे जाते हैं। इस बार उन्होंने अपने बचपन की एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख उन्हें पहचान पाना बहुत मुश्किल है।

सुनील लाहरी ने अपनी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया है कि यह तब कि तस्वीर है जब वह 5 साल के थे। उन्होंने यह भी बताया कि यह तस्वीर ब्लैक एंड वाइट थी, जिसे किसी ने कलरफुल कर दिया है।


जो भी हो, एक बात तो साफ है कि 'रामायण' में हर वक्त लक्ष्मण की जो भौहें चढ़ी होती थीं, ऐसा असल में नहीं था। उनके चेहरे पर होती थी बहुत ही प्यारी स्माइल।