सो रहा था पति, पत्नी ने पकड़े पैर और प्रेमी ने मार दी कुल्हाड़ी

सो रहा था पति, पत्नी ने पकड़े पैर और प्रेमी ने मार दी कुल्हाड़ी

भोपाल। नजीराबाद इलाके में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात हुई एक युवक की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने पति का कत्ल अपने प्रेमी के साथ मिलकर करना कबूल किया है। इसमें उसके प्रेमी का एक दोस्त भी शामिल था।

नजीराबाद थाना प्रभारी योगेंद्रसिंह परमार ने बताया कि चंद्रपुर निवासी सोनाथसिंह (40) की मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी गई थी। गांव वालों से मिले सुराग के आधार पर पुलिस ने गुरुवार को सोनाथ की पत्नी भूरी बाई उर्फ भूली(35) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि सोनाथसिंह अक्सर काम के सिलसिले में बैंगलोर में रहता था। इस दौरान भूरी बाई के प्रेमसिंह गुर्जर नाम के युवक से संबंध हो गए थे। दीपावली पर सोनाथसिंह घर आया था, लेकिन वापस काम पर नहीं जा रहा था। इस दौरान प्रेमसिंह,भूलीबाई को बार-बार फोन कर मिलने को बुलाता था। एक दिन सोनाथसिंह ने पत्नी को प्रेमसिंह के साथ आपत्तिजनक स्थिति में भी देख लिया था। इसके बाद सोनाथ प्रेमसिंह के साथ सामना होने पर गाली गलौज करने लगा था। साथ ही छोटी-छोटी बात पर पत्नी के साथ मारपीट भी कर देता था।