स्वास्थ्य मंत्री श्री चन्द्राकर डेंटल सर्जन एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल
रायपुर
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री अजय चन्द्राकर आज एक निजी होटल में आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य डेंटल सर्जन एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। श्री चन्द्राकर एसोसिएशन के सदस्यों को नये कार्यकारिणी के रूप में शपथ दिलायी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस मौके पर श्री चन्द्राकर ने प्रदेश भर से आए डेंटल सर्जनों से कहा कि वे समाज हित में सहभागी बने। वे इमानदारी और निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा संवेदनशील सेवाएं हैं। अतः मानवता की भावना से लोगों का सेवा करने की अपील की। इस मौके पर संघ के पदाधिकारी और कार्यकारिणी उपस्थित थे।
bhavtarini.com@gmail.com 
