हाई-फाई नहीं रणबीर को चाहिए सिंपल और साधारण वाइफ

रणबीर कपूर ने हमेशा कहा है कि वह अपनी मां के लाडले हैं। शायद यही वजह है कि जब भी उनका किसी के साथ ब्रेकअप हुआ, लोगों ने यही अंदाज़ा लगाया कि उन लड़कियों को रणबीर की मां नीतू ने नापसंद कर दिया होगा। आज तक रणबीर जिस भी लड़की या हिरोइन के साथ रिलेशनशिप में रहे, उसे लेकर कभी कुछ नहीं कहा, लेकिन अब उनकी मां ने बताया है कि रणबीर को कैसी वाइफ चाहिए और वह खुद अपने बेटे के लिए कैसी वाइफ चाहती हैं।

एक न्यूज़ पोर्टल से बातचीत में जब नीतू कपूर से पूछा गया कि उन्हें अपने बेटे के लिए कैसी वाइफ चाहिए, तो उन्होंने कहा कि रणबीर एकदम सिंपल है जिसे बेहद सिंपल खाना पसंद आता है। यूं कह सकते हैं वह बिल्कुल भी हाई-फाई नहीं है। इसलिए रणबीर के लिए एकदम हाई-फाई लड़की तो बिल्कुल भी नहीं चलेगी। उम्मीद करते हैं कि नीतू सिंह की यह बात आलिया भट्ट के कानों तक पहुंच ही गई होगी। इस पर उनका रिएक्शन भी जानना काफी दिलचस्प होगा।