ज़ी एक्शन पर सुपर हिट थ्रिलर ‘अपरिचित‘,


 
 
‘अपरिचित - द स्ट्रेंजर‘ तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘अन्नियन‘ का डब हिंदी वर्जन है।  सुपरस्टार और राष्ट्रीय अवाॅर्ड विजेता विक्रम की लीड भूमिका से सजी यह रोमांचक फिल्म एक्शन मूवीज़ के लिए इंडिया के वन-स्टॉप डेस्टिनेशन ज़ी एक्शन के शनिवार फाइट क्लब में शनिवार 7 जुलाई 2018 को रात 8 बजे दिखाई जाएगी। इस फिल्म में साधा (नंदिनी), विवेक (चारी) और प्रकाश राज (डीसीपी प्रभाकर) भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
‘अपरिचित - द स्ट्रेंजर‘ अम्बी (विक्रम) की जिंदगी दिखाई गई है, जिसमें बेईमान और भ्रष्ट समाज के खिलाफ आम आदमी की लड़ाई की कहानी है। अम्बी को सभी ‘रूल्स रामानुजम‘ कहते हैं क्योंकि वो हमेशा नियमों के अनुसार चलता है। समाज को बदलने और व्यवस्था के खिलाफ लड़ने के लिए अम्बी एक कदम आगे निकल जाता है। हालांकि उसके इन नेक इरादों को कोई पसंद नहीं करता। हताश होकर अम्बी, ‘अपरिचित‘ का अवतार ले लेता है और गलत काम करने वालों को उनके कर्मों के हिसाब से सजा देने लगता है। जैसे कहानी आगे बढ़ती है उसे अपनी बचपन की दोस्त नंदिनी (साधा) से प्यार हो जाता है, लेकिन नंदिनी उसका प्रस्ताव ठुकरा देती है और उसके बदले डैशिंग और स्टाइलिश माॅडल रेमो को चुनती है। इसके बाद अनेक रोमांचक घटनाक्रमों के बीच कहानी एक नया मोड़ लेती है और फिर इन किरदारों की असलियत सामने आती है। जब सब कुछ गड़बड़ हो रहा होता है, तभी एक ईमानदार पुलिस अधिकारी प्रभाकर (प्रकाश राज) उम्मीद की किरण बनकर सामने आता है। प्रकाश शहर में हो रही इन सभी हत्याओं के पीछे की वजह ढूंढ निकालने की कसम खाता है और अपराधी की तलाश में निकल पड़ता है।
क्या अम्बी की सच्चाई सबके सामने आएगी? क्या प्रभाकर इस रहस्य को सुलझा पाएगा?
देखिए ‘अपरिचित - द स्ट्रेंजर‘, शनिवार, 7 जुलाई 2018 को रात 8 बजे सिर्फ ज़ी एक्शन पर।