₹99 में मिल रहे Xiaomi प्रोडक्ट्स, मोबाइल और लैपटॉप पर भी भारी छूट
नई दिल्ली
पॉप्युलर फोन कंपनी Xiaomi को भारत में 7 साल हो गए हैं। इस मौके पर कंपनी ने Mi seventh anniversary sale का आयोजन किया है। यह सेल 12 जुलाई से 16 जुलाई 2021 तक चलने वाली है। इस दौरान कंपनी के स्मार्टफोन्स, लैपटॉप और एक्सेसरीज से लेकर ढेरों प्रोडक्ट्स को छूट पर बेचा जा रहा है। इतना ही नहीं, रोज शाम 4 बजे ग्राहकों के पास मी इलेक्ट्रिक टूथब्रश, मी होम सिक्यॉरिटी कैमरा और ईयरफोन्स जैसे प्रोडक्ट्स सिर्फ 99 रुपये में भी खरीद सकते हैं।
फोन पर 11 हजार रुपये तक की छूट
Mi 10T Pro स्मार्टफोन को 11 हजार रुपये के डिस्काउंट पर खरीदा जा सकता है। सेल में इस फोन की कीमत 36999 रुपये है। वहीं, Mi 10T स्मार्टफोन का 8GB+128GB वेरिएंट 8 हजार रुपये की छूट पर मिल रहा है। छूट के बाद फोन की कीमत 34,999 रुपये है। इसी तरह Redmi Note 10 Pro Max स्मार्टफोन के 6GB+128GB वेरिएंट को 7000 रुपये की छूट के बाद 15999 रुपये में खरीद सकते हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 