अगले साल अक्षय की 'मिशन मंगल', बुक हुई 15 अगस्त की डेट

अगले साल अक्षय की 'मिशन मंगल', बुक हुई 15 अगस्त की डेट


पिछले कुछ समय से अक्षय कुमार ने फिल्मों के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में देश भक्ति  को उजागर करने की कोशिश कर रहे हैं. टॉयलेट एक प्रेम कथा, रुस्तम, गोल्ड जैसी फिल्मों के जरिए उन्होंने देशभक्ति की भावनाओं को दर्शाया है. इन फिल्मों की एक यूनिक बात ये है कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज हुई हैं. इसी क्रम को फॉलो करते हुए अक्षय की अगली फिल्म मिशन मंगल भी 2019 में स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज की जाएगी.

अक्षय कुमार ने इस बात की जानकारी साझा करते हुए ट्विटर पर कहा- ''एक समान्य आदमी के असमान्य सपने के जुनून पर बनी और नामुमकिन को मुमकिन में बदलने की कहानी बताती एक मजबूत स्क्रिप्ट. फिल्म 15 अगस्त, 2019 को रिलीज होगी.''

फिल्म की कास्ट की बात करें तो कुछ दिन पहले अक्षय कुमार ने फिल्म की संभावित कास्ट का जिक्र किया था. इसमें शरमन जोशी, कृति कुल्हारी, तापसी पन्नू, विद्या बालन, सोनाक्षी सिन्हा और नित्या मेनन के काम करने की खबर है. इस फिल्म के साथ जॉन अब्राहम की बाटला हाउस भी रिलीज होगी. साल 2018  में भी अक्षय की गोल्ड के साथ जॉन की सत्यमेव जयते रिलीज हुई थी.एक बार फिर से स्वतंत्रता दिवस पर दोनों की टक्कर देखने को मिल सकती है. तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी साझा की.

फिल्म का निर्देशन जगन शक्ति करेंगे. साथ ही फिल्म का निर्माण आर बाल्कि करेंगे. फिल्म में एक भारतीय के मार्स में मिशन की कहानी को फिल्माया जाएगा. इसका निर्माण फॉक्स स्टार स्टूडियोज के बैनर तले होगा.

मिशन मंगल के अलावा अक्षय हाउसफुल 4 में भी नजर आएंगे. इसके अलावा वे केसारी नाम की एक पीरियड फिल्म का भी हिस्सा होंगे. फिल्म में उनके अपोजिट परिणीति चोपड़ा नजर आएंगी. इसके अलावा वे लंबे वक्त बाद करीना कपूर के साथ काम करते हुए नजर आएंगे. फिल्म का नाम गुड न्यूज है. फिल्म में दिलजीत दोसांझ और कियारा आडवानी भी होंगी.