ईश्वर जानता है जो नेता कांग्रेस छोड़कर BJP में विकास की अलख जगाने के लिए आए: CM शिवराज
अनूपपुर
ईश्वर जानता है कि जो नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए उन्होंने न पद की बात की और न एक धेले (पैसे) की बात की। वे प्रदेश में विकास की अलख जगाने के लिए भाजपा में आए हैं। यह बात आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अनुपपुर में भाजपा उम्मीदवार बिसाहूलाल सिंह के पक्ष में चुनावी सभा में की। गौरतलब है कि कांग्रेस यह आरोप लगा रही है कि कांग्रेस की सरकार गिराकर भाजपा का दामन थामने वालों ने करोड़ रुपए भाजपा से लिए हैं। इन आरोपों पर अनूपपुर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह जवाब दिया।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आरोप लगाया कि कमलनाथ सरकार में बल्लभ भवन दलालो की मंडी बन गया था। प्रदेश में विकास और जनकल्याण के काम कमलनाथ सरकार ने बंद कर दिए थे। विकास के काम लेकर जाओ तो कहते थे चलो...चलो...। इसलिए बिसालू लाल सिंह जैस वरिष्ठ और परिपक्व नेताओं ने तय किया कि वे कांग्रेस से बाहर आएंगे। वो बाहर आए तब भाजपा की सरकार बनी, वे बाहर नहीं आते तो मैं मुख्यमंत्री भी नहीं बन पाता। वे सब विकास की अलख जगाने के लिए भाजपा में आए हैं।
मैंने तो सोचा ही नहीं था कि 15 महीने बाद फिर से मुख्यमंत्री बन जाऊंगा। सोचा था कि पांच साल की छुट्टी, सरकार से लड़ाई लड़ना है, धरने, आंदोलन, प्रदर्शन करना हैं, लेकिन बिसाहू लाल सिंह ने जब देखा कि कमलनाथ सरकार कोई काम नहीं कर रही है, तो उन जैसे कई विधायक निकल पड़े कि कांग्रेस की इस सरकार को नहीं रहने देना है। वे मेरे पास आए, बताया कि यह सरकार मध्य प्रदेश को बर्बाद कर देगी। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संबल योजना भाजपा सरकार ने शुरू की थी, लेकिन कमलनाथ ने बंद कर दी। बच्चों को लैपटॉप देने की योजना मैंने शुरू की उन्होंने बंद कर दी। किसानों को प्रधानमंत्री 6 हजार दे रहे थे, मैंने चार हजार और बढ़ा दिए अब दस हजार रुपए देंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
