एमपी में SC/ST एक्ट के खिलाफ सवर्णों का आज प्रदर्शन, इलाके में अलर्ट

ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आज कथित अगड़ी जातियों के लगभग एक दर्जन संस्थान एससी/एसटी (अत्याचार निवारण) संशोधन विधेयक के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी में हैं. इनका कहना है कि ये लगातार बढ़ रहे असंतोष को दिखाने के लिए एक तरह का शक्ति प्रदर्शन है.

बता दें कि 2 अप्रैल को इसी क्षेत्र में 'दलित महाबंद' का आह्वान किया गया था, जिसके कारण करीब आठ लोगों की जानें गई थीं और काफी लोग घायल हो गए थे. प्रशासन को इस बात की चिंता है कि अगर एससीएसटी के युवा इसका विरोध करते हैं तो तनाव बढ़ सकता है.

SC-ST एक्ट के खिलाफ ग्वालियर स्थित फूलबाग मैदान में क्षत्रिय महासभा, गुर्जर महासभा और परशुराम सेना आज स्वाभिमान सम्मेलन करने वाली है. सुबह 11 बजे शुरू होने वाले इस सम्मेलन में प्रवचनकर्ता देवकीनंदन ठाकुर भी शरीक होंगे.