कटे-फटे होंठ एवं तालू के निःशुल्क ऑपरेशन हेतु शिविर आयोजित
टीकमगढ़
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य बाल कार्यक्रम के अंतर्गत मिशन स्माइल ऑपरेशन अभियान के लिये टीकमगढ़ जिला अस्पताल के पोषण पुर्नवास केन्द्र (एनआरसी) में शिशुओं का प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कटे-फटे हौंठ एवं चिपके तालू वाले जिले के नौ शिशुओं को लेकर उनके परिजन अस्पताल पहुंचे। जिनके परीक्षण उपरांत ऑपरेशन हेतु तीन शिशुओं को पात्र पाया गया। बाकी छः शिशुओं को उनके स्वास्थ्य सुधार निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
पात्र तीन शिशुओं जिनमें कटे होंठ में कु. तुलसा उम्र तीन माह पिता गनेश कुशवाहा निवासी उवौरा निवाड़ी, तालू ऑपरेशन हेतु रिजवाना अम्र तीन वर्ष पिता बहीद खां चचावली निवाड़ी तथा दीपक कुशवाहा उम्र सात वर्ष पिता रामकृष्ण कुशवाहा निवासी मऊघाट टीकमगढ़ ऑपरेशन हेतु पात्र पाये गये। जिनका गुरूवार को लाहौटी अस्पताल भोपाल में डॉ. कपिल लाहौटी द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा। लाहौटी अस्पताल के पी.आर.ओ. चंचल ठाकुर ने बताया कि मिशन स्माइल अभियान के तहत उक्त बच्चों के ऑपरेशन एवं परिजनों माता-पिता के आने-जाने का किराया एवं रहने खाने की ठहरने की व्यवस्था लहौटी अस्पताल में की जायेगी।
शिशुओं के परीक्षण के दौरान लाहौटी अस्पताल के डॉ. शफीक तथा लाहौटी अस्पताल के पीआरओ श्री चंचल ठाकुर तथा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की श्रीमती जाग्रति त्रिवेदी, श्रीमती राजकुमारी अनुराधा एवं उनकी टीम उपस्थित रही।
bhavtarini.com@gmail.com
