करीना कपूर खान ने शेयर की 'वर्क फ्रॉम होम' फोटो, अर्जुन कपूर ने कर दिया मजेदार कमेंट

करीना कपूर खान ने शेयर की 'वर्क फ्रॉम होम' फोटो, अर्जुन कपूर ने कर दिया मजेदार कमेंट

नई दिल्ली
कोरोना वायरस के चलते देश में जारी लॉकडाउन की वजह से बॉलीवुड सितारे घरों में ही समय बिता रहे हैं। इस दौरान नई-नई फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने एक फोटो शेयर की है। उन्होंने इस फोटो में वर्क फ्रॉम होम लिखा है।

फोटो को शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, 'उन्होंने कहा कि वर्क फॉर्म होम'। इस फोटो में करीना काफी खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। उन्होंने लेनिन शर्ट पहन रखी है। साथ ही सफेद कलर की जींस पहनी हुई है। फोटो में करीना सिर पर हैट लगाई हुई देखी जा सकती हैं।

करीना की फोटो के बाद उनके फैन्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। अर्जुन कपूर ने भी मजाक करते हुए कमेंट लिखा है। उन्होंने लिखा कि अपने स्टैंडर्ड के हिसाब से कम। वहीं, एक अन्य ने करीना की इस फोटो पर उन्होंने 'बॉस लेडी' कहकर बुलाया।

बता दें कि कोरोना के इस संकट के समय में बॉलीवुड के अन्य लोगों की तरह ही करीना, उनके पति सैफ अली खान ने मदद की है। उन्होंने  कोरोना से जंग में विभिन्न रिलीफ फंड में रुपए डोनेट किए हैं।