कैडर की ताकत के दम पर चुनाव हमारे लिए कोई चुनौती नहीं: वीडी
ग्वालियर
भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता परिवारभाव से काम करते हुए प्राणप्रण से हर मिशन में जुटता है। ऐसे तपोनिष्ठ कार्यकर्ताओं का मजबूत आधार जिस दल के पास हो उसके लिए चुनाव कोई चुनौती नहीं होते। हम सिर्फ चुनावी मौसम में सक्रिय रहने वालों में से नही हैं, हमारी पार्टी साल भर समाज के बीच रहकर कार्य करती है।
यह कहना है भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का। वह आज मुरैना के दौरे पर निकलने से पहले चुनिंदा पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आने वाले नगरीय निकाय चुनाव की दृष्टि से भाजपा एक नई योजना पर कार्य कर रही है। हम सभी नगर निगमों मे जाकर वहां की प्रबुद्ध जनता से संवाद कर जान रहे हैं कि उनका शहर कैसा हो। इसके लिए हम उनसे सुझाव मांग रहे हैं और उन्हीं के आधार पर बीजेपी का चुनाव घोषणा पत्र तैयार किया जाएगा।
मुरैना पहुंच रहे श्री शर्मा आज सबसे पहले होटल शिवाय में प्रमुख एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेने वाले हैं। इसके बाद मंडल अध्यक्षों की बैठक रखी गई है। यहां से वह बूथ अध्यक्ष के निवास पहुंचकर भोजन करेंगे। इसी क्रम में 3.30 बजे राधिका पैलेस में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित क रेंगे। इसके बाद शाम 4.30 बजे रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं से भेंट करते हुए शाम 5.15 बजे राधिक पैलेस में सोशल मीडिया वॉरियर्स मीट में शिरकत करेंगे।
bhavtarini.com@gmail.com 
