कोरोना : भोपाल में बढ़ गया मौतों का आंकडा, शिवपुरी में ITBP के 46 जवान भी संक्रमित
भोपाल
कोरोना के संक्रमण की रफ्तार इंदौर में एक बार फिर तेज हुई है। यहां रविवार देर रात आई रिपोर्ट में 204 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं भोपाल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौतों में बढोत्तरी हो रही है। बीते 36 घंटों में नौ कोरोना मरीजों की मौतें हुईं हैं। वहीं भोपाल में रोजाना सवा सौ नए मरीज मिल रहे हैं। आज भी भोपाल में 117 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें बागसेवनिया थाना क्षेत्र स्थित एक बस्ती के आपस में सटे दो मकानों में एक साथ 13 लोग संक्रमित हो गए हैं। इधर रविवार को शिवपुरी स्थित आईटीबीपी कैम्प में एक साथ 46 जवान संक्रमित मिले हैं।
अब तक प्रदेश में 39891 संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। वहीं 1014 मरीजों की मौतें हो चुकीं हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आज संक्रमित मरीजों का आंकडा 40 हजार के पार हो जाएगा।
भोपाल में अगस्त महीने के नौ दिनों में 38 मरीजों की मौतें हुईं हैं। वहीं 1368 नए पॉजिटिव मिले हैं। बस्ती को सील करने की तैयारी बागसेवनिया क्षेत्र में दा घरों ेमें आज 13 लोग पॉजिटिव मिले हैं। दो घरों में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मरीजों के मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक मकान में आठ और दूसरे मकान के पांच लोग पॉजिटिव आए हैं। कोलार एसडीएम को बस्ती में सोशल डिस्टेंसिंग का मुआयना करने के लिए भेजा जा रहा है। बताया जाता है कि बस्ती को सील कर यहां आज कैम्प लगाकर रैपिड एंटीजन टेस्ट कराने और जिन मकानों में अधिक संख्या में लोग निवास कर रहे हैं, उन्हें क्वारेंटाइन सेंटर में भेजने की तैयारी है।
कोरोना मरीजों के साथ अन्य बीमारियों के इलाज में जुटे डॉक्टर कोरोना की चपेट में आते जा रहे हैं। आज की रिपोर्ट में बीएमएचआरसी और हमीदिया अस्पताल के एक-एक डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ज्ञात हो कि आए दिन हमीदिया और एम्स अस्पताल के डॉक्टर, जूडा और इंटर्न छात्रों के साथ अस्पताल का स्टॉफ संक्रमित हो रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 
