कोर्ट ने आइजी व एसपी को किया तलब, सुनवाई के दौरान सभी को फटकार
ग्वालियर
हाई कोर्ट की एकलपीठ ने अलग-अलग जमानत याचिकाओं की सुनवाई के दौरान थाने से केस डायरी नहीं आने पर चंबल रेंज के आइजी व भिंड-मुरैना के एसपी को तलब कर लिया। सुनवाई के दौरान सभी को फटकार लगाते हुए कहा कि क्या आपकी थाना प्रभारी नहीं सुन रहे हैं या फिर आपकी उनको शह है। कोर्ट ने आदेश के लिए फैसला सुरक्षित कर लिया है।
हाई कोर्ट में पेश होने वाली जमानत याचिकाओं में थानों से समय पर केस डायरी नहीं आ रही हैं। केस डायरी के चलते याचिका की तारीख बढ़ानी पड़ती है। शासकीय अधिवक्ताओं ने केस डायरी नहीं होने की जानकारी कोर्ट को दी तो आइजी व एसपी को लंच के बाद बुला लिया गया। उनसे कई तीखे सवाल किए। कोर्ट ने फटकार के बाद आदेश के लिए फैसला सुरक्षित कर लिया है। करीब आधा दर्जन केसों में केस डायरी नहीं आई थी। गाैरतलब है कि इसके पहले भी कुछ मामलाें में केस डायरी नहीं आने पर न्यायालय ने खासी नाराजगी जताई थी।
सेंट्रल जेल में दुष्कर्म के आरोपित राहुुल यादव ने मंगलवार की शाम को टायलेट में गर्दन पर कोई नुकीली वस्तु मारकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। घायलास्था में पहले बंदी का उपचार जेल के अस्पताल में किया गया, लेकिन हालत चिंताजनक होने पर उसे इलाज के लिए जेएएच में भर्ती कराया गया है। आरोपित ने किन कारणों से आत्महत्या का प्रयास किया, इसका पता लगाने के लिए बहोड़ापुर थाना पुलिस जांच कर रही है।
bhavtarini.com@gmail.com 
