खुफिया प्रोजेक्ट के लिए वुहान लैब ने की खोजे खतरनाक वायरस
लंदन
कोरोना वायरस के बारे में एक बड़ा खुलासा हुआ है। चीन के वुहान लैब में वैज्ञानिकों ने जानवरों के वायरस खोजने के लिए चीनी सेना की मदद की थी। चीनी सेना और वैज्ञानिकों ने खुफिया प्रोजेक्ट के लिए नए वायरस को खोजा है। एक अंग्रेजी अखबार ने इसका खुलासा किया है।अखबार के मुताबिक चीनी सेना के साथ पशु वायरस की जांच करने के लिए वुहान लैब के वैज्ञानिक बड़े प्रोजेक्ट में लगे हुए थे। पिछले नौ साल से लैब वैज्ञानिक नए वायरस की खोज और बीमारी फैलाने में शामिल जीव विज्ञान के 'डार्क मैटर' पर रिसर्च कर रहे थे। इसमें चीनी सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले साल जनवरी में एक चीनी वैज्ञानिक ने जनरल प्रकाशित की थी, जिसमें बताया गया था कि तीन साल में यहां पर 143 नई बीमारियों की खोज की गई है।
चीन पर पहले से ही आरोप है कि वुहान लैब से कोरोना वायरस फैला है। लेकिन चीन इसको मानने को तैयार नहीं है। यहां तक कि अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी साफ कर दिया कि वुहान लैब से कोरोना नहीं फैला है, बल्कि यह किसी जानवर से इंसान तक पहुंचा है। अमेरिका के वेंडन इस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी का आरोप है कि इस तरह के वायरस फैलाने में चीन के नागरिक और सेना दोनों शामिल हैं। इस योजना के पांच टीम लीडरों में शि झेंगली उर्फ 'बैट वुमन' और एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी काओ वुचुन भी सैंपल खोजने के लिए गुफाओं में गए थे।
गौरतलब है कि पिछले महीने अमेरिका, ब्रिटेन समेत 12 अन्य देशों ने चीन से इस महामारी के नमूने को शेयर करने की अपील की थी, लेकिन बीजिंग ने उसे खारिज कर दिया। जिसके बाद चीन की काफी आलोचना हुई थी।

bhavtarini.com@gmail.com 
