गो एयर ने कन्नूर से अबुधाबी के बीच उड़ान सेवा शुरू की
दुबई
गोएयर ने कन्नूर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (सीएनएन) से अबुधाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एयूएच) के बीच चार नई उड़ान सेवाओं की शुरुआत की है। एयरलाइन हर सप्ताह सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को इन दोनों शहरों के बीच उड़ानों का परिचालन करेगी। एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा है कि कन्नूर से अबुधाबी के बीच शनिवार को उसने पहली उड़ान का परिचालन किया, जिसे काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली। अबुधाबी एयरपोर्ट्स के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बर्यान थॉम्पसन ने कहा, ''अबुधाबी हवाई अड्डे के लिहाज से भारत एक प्रमुख यात्रा बाजार है। हम हमेशा से भारतीय उपमहाद्वीप में सम्पर्क को बेहतर बनाने की इच्छा रखते हैं, ताकि हमारे ग्राहकों तक हम और बेहतर सेवाएं पहुंचा सकें।'' गो एयर के प्रबंध निदेशक जे वाडिया ने कहा कि अबुधाबी एयरलाइन का चौथा अंतरराष्ट्रीय गंतव्य बन गया है।
bhavtarini.com@gmail.com 