चिन्हित कुपोषित बच्चों को घर पर दिया जायेगा उपचार
भोपाल
महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती इमरती देवी ने निर्देश दिये हैं कि चिन्हित कुपोषित बच्चों को उनके घर पर ही दवाइयाँ, पोषण-आहार और उपचार उपलब्ध कराया जाये। उन्होंने अधिकारियों को कुपोषण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को गति देने के निर्देश दिये। श्रीमती इमरती देवी ने कहा कि कोरोना के कारण अभिभावक अपने बच्चों को पोषण पुनर्वास केन्द्र ले जाने से डर रहे हैं। ऐसे में यह निर्णय लिया गया है कि चिन्हित गंभीर कुपोषित बच्चों को दवाइयाँ और पोषण आहार उनके घर पर ही उपलब्ध कराया जायेगा।
bhavtarini.com@gmail.com 