टोक्यो में व्यवस्था से संतुष्ट रहा भारतीय ओलंपिक दल

टोक्यो
हरियाणा के खिलाड़ी टोक्यो के रंग में रंगना शुरू हो गए हैं। एक दिन आराम करने के बाद अब खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के नियमों के तहत होटल से बाहर निकलकर प्रैक्टिस में जुट गए हैं। कुछ खिलाड़ी सेल्फी लेने में व्यस्त हैं तो कुछ खेल गांव में किए गए इंतजामों से गदगद हैं। खास बात यह है कि जापान द्वारा किए गए सत्कार से सभी खिलाड़ी खुश हैं और टोक्यों से देश के लिए स्वर्णिम यादें लेकर लौटना चाहते हैं।
बॉक्सिंग टीम ने जमकर बहाया पसीना खेल गांव से 40 मिनट की दूरी पर ओलंपिक समिति की तरफ से प्रैक्टिस एरिया बनाया गया है। अलग-अलग खेलों के खिलाड़ियों को वहां प्रैक्टिस करने की मंजूरी भी दी है। बॉक्सिंग टीम ने स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया। हालांकि अब खिलाड़ी एक-दूसरे से मुकाबला करने की बजाय मूवमेंट पर ज्यादा ध्यान कर रहे हैं। मुकाबला करने से इसलिए भी परहेज है कि कहीं चोटिल न हो जाए।
अमित पंघाल, मनीष कौशिक, विकास कृष्णन और पूजा बोहरा की प्रैक्टिस करते हुए इंटरनेट मीडिया पर फोटो और वीडियो भी वायरल है। अमित पंघाल के रूममेट हैं मनीष कौशिक अमित पंघाल ने दैनिक जागरण से बातचीत में बताया कि मनीष कौशिक उनके रूममेट हैं। खेल गांव के समीप स्टेडियम में प्रैक्टिस एरिया बनाया गया है।
यहां रिंग में भी प्रैक्टिस की और बॉक्सिंग बैग से भी खुद को वार्मअप किया। जापान में खाना उनके मुताबिक मिल रहा है। सुबह नाश्ते में फ्रूट और जूस लेते हैं, लंच में चावल-दाल और मिक्स वेज और डिनर में दूध व हल्का भोजन ले रहे हैं। प्रैक्टिस के बाद आराम और खाली समय में म्यूजिक सुनना पंसद करते हैं ताकि खुद को रिलेक्स रखा जा सके।