डिंपी गांगुली दूसरी बार बनी मां, शेयर की तस्वीर

डिंपी गांगुली दूसरी बार बनी मां, शेयर की तस्वीर

टीवी रिऐलिटी शो बिग बॉस की पूर्व प्रतिभागी डिंपी गांगुली ने शनिवार यानी 11 अप्रैल को बच्चे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस खुशखबरी की जानकारी दी। बता दें कि डिंपी गांगुली ने दुबई बेस्ड बिजनसमैन रोहित रॉय से शादी की थी।

इंस्टाग्राम पर बेटे की तस्वीर की शेयर
डिंपी गांगुली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बच्चे के पैरों की झलक शेयर की है। प्यारी सी तस्वीर में बच्चे के छोटे से पैर हाथों में नजर आ रहे हैं। इसके साथ उन्होंने लिखा, ईस्टर इव पर जन्मा मेरा छोटा बनी ब्लू यहां है... आर्यन रॉय।


डिंपी और रोहित की एक तीन साल की बेटी
डिंपी गांगुली और रोहित रॉय की शादी दिसंबर, 2015 में हुई थी। दोनों का यह दूसरा बच्चा है। इससे पहले उनकी तीन साल की बेटी रियाना है। बता दें कि डिंपी गांगुली ने पिछले साल दिसंबर में सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी।