तेज गर्मी का असर मतदान पर, 66 फीसदी मतदान
जबलपुर
प्रदेश में तेज गर्मी का असर मतदान पर पड़ा है। छह सीटों के लिये सोमवार को शाम पांच बजे तक की स्थिति में 66 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग के अनुसार कई स्थानों पर देर शाम तक कतारें लगी रहीं जिससे मतदान प्रतिशत बढ़ सकता है।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बीएल कांताराव ने बताया कि चौथे चरण में सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 65.76 प्रतिशत मतदान हुआ। यह प्रतिशत और बढ़ने की संभावना है। सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा लोकसभा में 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ है जबकि सबसे कम सीधी में 56.82 फीसदी रहा।
कहां कितना मतदान
- सीधी-56.82
- शहडोल-66.30
- जबलपुर-64.05
- मंडला-67.09
- बालाघाट-68.75
- छिंदवाड़ा-72.95
bhavtarini.com@gmail.com 
