तैमूरकी पॉप्युलैरिटी बनी सैफ-करीना के पड़ोसियों के लिए सिरदर्द, हुई शिकायत!

तैमूरकी पॉप्युलैरिटी बनी सैफ-करीना के पड़ोसियों के लिए सिरदर्द, हुई शिकायत!

तैमूर अली खान आज के दौर का सबसे पॉप्युलर स्टार किड कहा जाए तो शायद गलत नहीं होगा। पपराजी उसकी तस्वीरें कैमरे में कैद करने के लिए हर जगह मौजूद रहते हैं, जो अब सैफ अली खान और करीना कपूर खान के पड़ोसियों के लिए बड़ा सिरदर्द बन गए हैं। इस परेशानी के कारण इन पड़ोसियों ने पुलिस में शिकायत कर दी है।


रिपोर्ट्स के अनुसार, तैमूर के फोटो लेने के लिए बड़ी संख्या में पपराजी सैफ और करीना के घर के बाहर मौजूद रहते थे। इससे होने वाले शोर व अन्य परेशानियों के चलते स्टार कपल के पड़ोसी इतने परेशान हो गए कि उन्होंने पपराजियों के खिलाफ शिकायत कर दी।

यही वजह है कि अब पपराजी सैफ-करीना के घर के बाहर नजर नहीं आते हैं। कुछ दिनों पहले जब वे वहां पहुंचे भी तो पुलिस ने उन्हें घर के बाहर से हटाते हुए वहां से जाने के लिए कह दिया था।


पहले माना जा रहा था कि सैफ ने पपराजियों के खिलाफ शिकायत की है, लेकिन ऐक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान साफ किया था कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है।

अब लगता है कि यह साफ होता दिख रहा है कि आखिर शिकायत किसने की थी। वैसे अब पपराजी भले ही सैफ करीना के घर के बाहर न दिखते हों लेकिन उनका तैमूर को बाकी जगह फॉलो करना जारी है।