नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से लोकसेवा गारंटी केन्द्र के रेट रिवाइव
भोपाल
नए वित्तीय वर्ष में एक अप्रैल से लोकसेवा गारंटी केन्द्र के रेट रिवाइव हो रहे हैं। नए वित्तीय वर्ष में मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित गारंटी केंद्र में मिलने वाली सेवाओं में 10 रुपए की बढ़ोतरी की जा रही है। मूल निवासी, आय और जाति प्रमाण पत्रों के आवेदन के लिए एक अप्रैल से 40 रुपए की रसीद कटानी होगी, अभी 30 रुपए की रसीद कटती है।
इसी प्रकार, जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र 15 से 25 रुपए और विवाह पंजीयन 30 से 40 रुपए रुपए का हो जाएगा। नक्शा, बंटवारा, सीमांकन के आवेदन में भी बढ़ोतरी की जा रही है। वर्तमान में लोक सेवा गारंटी केंद्र में 446 सेवाएं मिल रही हैं। इन सभी में 10-10 रुपए बढ़ जाएंगे। इससे आम आदमी को आने वाले समय में अधिक राशि चुकानी होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 
