नक्सलियों के तीर बम को खिलौना समझ उठा लाए बच्चे, खेलते वक्त हुआ विस्फोट

नक्सलियों के तीर बम को खिलौना समझ उठा लाए बच्चे, खेलते वक्त हुआ विस्फोट

रायपुर 
छत्तीसगढ़ के पंखाजूर से खबर आ रही है कि बच्चों ने नक्सलियों का बम को खिलौना समझ लिया और अब दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है. दरअसल हुआ ये कि जंगल की ओर घूमने गए बच्चों के हाथ नक्सलियों का देसी तीर बम लग गया. वे उसे उठाकर घर ले आए और खेलने लगे.

अचानक तीर बम फटा और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों को पखांजूर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद इलाके में जवान चौकन्ने हो गए हैं. ये घटना पखांजुर के प्रतापपुर इलाके के रामपुर गांव की है. यहां दो मासूम गुरुवार को जंगल की निकले थे. उन्हे जमीन में धंसी कोई लोहे की चीज नजर आई.

बच्चे उसे उठाकर घर लाए और फेंक-फेंककर खेलने लगे. इसी दौरान उसमें विस्फोट हो गया. अनुमान है कि ये नक्सलियों का देसी तीर बम था, जो उनके द्वारा फेंका गया था. घटना के बाद सुरक्षा बलों ने जंगल का वो इलाका घेर लिया. जवानों को आशंका है कि यहां नक्सलियों के और हथियार व दूसरे सामान मिल सकते हैं.