नाओमी ओसाका ने सेरेना को हरा अपने नाम किया US ओपन का खिताब
न्यूयार्क
नाओमी ओसाका ग्रैंडस्लैम एकल खिताब जीतने वाली पहली जापानी खिलाड़ी बनी जबकि अमेरिकी ओपन फाइनल में उनके हाथों शिकस्त झेलनी वाली उनकी आदर्श सेरेना विलियम्स ने चेयर अंपायर को गुस्से में ‘चोर’ करार दिया। बीस साल की ओसाका ने खिताबी मुकाबले में 6-2, 6-4 से जीत दर्ज की। इस दौरान सेरेना को दूसरे सेट में अंपायर कार्लोस रामोस ने बाक्स से कोचिंग लेने के कारण चेतावनी दी। रैकेट से फाउल पर सेरेना को जब दूसरी बार आचार संहिता के उल्लंघन की चेतावनी और एक अंक की पेनल्टी दी गई तो यह अमेरिकी खिलाड़ी गुस्से से भड़क गई।
रोते हुए सेरेना ने अंपायर को ‘चोर’ करार दिया और गुस्से में इस अधिकारी को माफी मांगने को कहा। सेरेना ने कहा, ‘‘आप मेरे चरित्र पर हमला कर रहे हैं। आप कभी मेरे कोर्ट पर दोबारा नहीं आ पाओगे। आप झूठे हैं।’’ अंपायर रामोस ने इसके बाद नाराज सेरेना को अंपायर संहिता के तीसरे उल्लंघन के लिए एक गेम की पेनल्टी दी जिससे ओसाका दूसरे सेट में 5-3 से आगे और जीत से एक गेम दूर हो गई। तीसरा उल्लंघन अपशब्दों का इस्तेमाल करने पर था। सेरेना ने अगला गेम जीता लेकिन ओसाका ने अपनी र्सिवस बचाकर अपने देश के लिए एतिहासिक जीत दर्ज की।
bhavtarini.com@gmail.com 
