पीएम मोदी ने NITI आयोग के पुनर्गठन को दी मंजूरी, राजीव कुमार बने रहेंगे उपाध्यक्ष

पीएम मोदी ने NITI आयोग के पुनर्गठन को दी मंजूरी, राजीव कुमार बने रहेंगे उपाध्यक्ष

नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NITI आयोग के पुनर्गठन को मंजूरी दे दी है। राजीव कुमार उपाध्यक्ष बने रहेंगे। इसके अलावा वी. के. सारस्वत, रमेश चंद और डॉक्टर वी. के. पॉल को सदस्य बनाया गया है।


आयोग के पदेन सदस्यों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह और कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हैं। बता दें कि प्रधानमंत्री बनने के बाद नरेंद्र मोदी ने योजना आयोग को भंग कर उसकी जगह नीति आयोग का गठन किया था।