बड़े पैमाने पर हुए IAS अफसरों के ट्रांसफर, सरगुजा कमिश्नर को मिला अतरिक्त प्रभार

बड़े पैमाने पर हुए IAS अफसरों के ट्रांसफर, सरगुजा कमिश्नर को मिला अतरिक्त प्रभार

रायपुर
छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर आईएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. सरगुजा कमिश्नर एके टोप्पो को सचिव समाज कल्याण के साथ कमिश्नर निशक्त जन का प्रभार दिया गया है. अनिल टुटेजा को संयुक्त सचिव वाणिज्य एवं उद्योग तथा सार्वजनिक उपक्रम के पद पर पदस्थ किया गया है. वहीं इमिल लकड़ा को सरगुजा का कमिश्नर बनाया गया है.

टामन सिंह सोनवानी को ज्वाइंट सिकरेट्री सीएम के साथ-साथ संचालनक कृषि एवं गन्ना आयुक्त का भी कार्यभार सौंपा गया है. तो जनमजय मोहबे को एमडी बीज निगम से कमिश्नर महिला एवं बाल विकास का चार्ज दिया गया है. अब सरगुजा जिला पंचायत सीईओ नम्रता गांधा बिना विभाग के मंत्रालय में डिप्टी सिकरेट्री होंगी.

जांजगीर के जिला पंचायत सीईओ अजीत बसंत को अब डायरेक्टर भौमिक एवं खनिक के साथ-साथ एमडी छत्तीसगढ़ मिनरल डेवलपमेंट कारपेशन के एमडी भी होंगे. इस विभाग से देव सेनापति इस विभाग के कार्यमुक्त होंगे. कोरबा के जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत चंद्रवाल को सीईओ बस्तर बनाया गया है. कुलदीप शर्मा को अपर कलेक्टर सरगुजा को जिला पंचायत सरगुजा का सीईओ बनाया गया है.

इस लिस्ट में मुकेश बंसल का भी नाम है जिन्हें  स्टडी लीव से लौटने के बाद विशेष सचिव उद्यानिकी एवं कृषि के साथ-साथ विशेष सचिव ग्रामोद्योग का चार्ज दिया गया है. एलेक्स पाल मेनन को विशेष सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति के साथ ही एमडी वेयर हाउसिंग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है.

भीम सिंह को संचालक कृषि को अब एमडी टूरिज्म बोर्ड बनाया गया है. नरेंद्र कुमार दुग्गा को एमडी दुग्घ संघ एवं मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन को एमडी बीज विकास निगम एवं एमडी दुग्ध महासंघ बनाया गया है. अनुराग पांडेय को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग से डायरेक्टर लोकल आडिट एवं मिशन डायरेक्टर ओडीएफ बनाया गया है. एस जयवर्धन जिला पंचायत बलौदाबाजार को सीईओ कोरबा बनाया गया है. प्रभात मलिक सीईओ बस्तर को आरडीए रायपुर का सीईओ बनाया गया है.