बीजापुर में नाबालिग छात्रा से अनाचार, नगर सैनिक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

बीजापुर में नाबालिग छात्रा से अनाचार, नगर सैनिक पर लगा दुष्कर्म का आरोप

बीजापुर
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है. नगर सैनिक पर नालाबिक छात्रा से दुष्कर्म का आरोप है. मामले की शिकायत आश्रम अधीक्षिका ने कुटरू थाने में की थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. वहीं इस पूरे मामले सेआश्रम प्रबंधन के जिम्मेदारियों पर कई गंभीर सवाल खड़ हो रहे है.

मिली जानकारी के मुताबिक बीजापुर में एक निजी छात्रावास में अध्ययनरत नवमीं कक्षा की आदिवासी अनाथ नाबालिग छात्रा के साथ एक नगर सैनिक पिछले 8 महीनों से शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म कर रहा था. मामले उजागर तब हुआ जब 23 अप्रैल को आरोपी नाबालिग को बहला फुसलाकर आश्रम से करीब 1 किमी दूर स्थित तालाब किनारे जंगल की तरफ ले गया. इसी दौरान अधीक्षिका और आश्रम के कुछ कर्मचारियों के साथ छात्रा को तलाशते हुए उस जगह पर पहुंचे जहां आरोपी छात्रा के साथ अनाचार कर रहा था.

आपत्तिजनक स्थिति में देख आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद अधीक्षिका ने आश्रम संचालक से राय मशवरा कर आरोपी के खिलाफ कुटरू थाने में एफआईआर दर्ज करवाया. कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी मामले को पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के मुताबिक़ जुलाई 2018 से आरोपी नगर सैनिक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म कर रहा था. फिरहाल कुटरू पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.