भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चे की आवश्यक बैठक संपन्न

भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चे की आवश्यक बैठक संपन्न

इंदौर
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा भोजे, महामंत्री डॉ. श्रद्धा दुबे एवं ज्योति पंडित ने बताया कि आज भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा पदाधिकारियों की आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक बैठक संपन्न हुई।

बैठक में श्रीमती पदमा भोजे ने कहा कि जन-जन के लाडले, लोकप्रिय नेता, जिनके नेतृत्व में मध्यप्रदेश में निररंतर विकास कार्य हुए, ऐसे हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने अपने चौथे कार्यकाल के-100 दिन के कार्यकाल में वैश्विक महामारी के चलते भीषण संकटकाल में भी मध्यप्रदेश की जनता का पूर्ण जिम्मेदारी के साथ ध्यान रखते हुए प्रदेश को गतिमान बनाये रखा। हम सभी का  दायित्व है कि हम सब मिलकर प्रदेश सरकार के इन 100 दिनों के विकास कार्यो की जानकारी घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करें।

इसी के साथ आने वाले सांवेर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में भी मंडलो की आवश्यक बैठक कार्यालय पर संपन्न हुई।

बैठक में प्रमुख रूप से पदमा भोजे, श्रद्धा दुबे, ज्योति पंडित, सुधा शर्मा, रेणुका प्रताप, वृन्दा गौड़, शालिनी शर्मा, अनिता राजपूत, सुषमा पटेल, इंदु श्रीवास्तव, मंजू ठाकुर, सुनीता थापा, सुनीता मोर्य, रेनी शर्मा, हेमलता जैन, देविका कौशल, बबली तलरेजा, दीपा मीणा, रानी उपाध्याय, श्रेया उपासने, ममता कुशवाह, सविता धाकड़ सहित सभी अपेक्षित पदाधिकरी उपस्थित थी।