भूपेश सरकार में जिलों के प्रभारी मंत्री तय, जल्द हो सकता है नामों का ऐलान

भूपेश सरकार में जिलों के प्रभारी मंत्री तय, जल्द हो सकता है नामों का ऐलान

रायपुर 
छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार में सभी जिलों के प्रभारी मंत्री तय कर दिए गए हैं. प्रभारी मंत्रियों के नामों का औपचारिक ऐलान जल्द ही किया जा सकता है. एक मंत्री को छोड़कर लगभग सभी के पास दो या उससे अधिक जिलों का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. सरकार द्वारा जल्द ही इस आशय का आदेश जारी किया जा सकता है.

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मंत्री ताम्रध्वज साहू को दुर्ग और बेमेतरा, मंत्री रविन्द्र चौबे को बिलासपुर और मुंगेली, मंत्री टीएस सिंहदेव को सरगुजा, सुरजपुर और बलरामपुर का प्रभारी मंत्री बनाया गया है. इनके अलावा मंत्री उमेश पटेल को रायगढ़ और जशपुर, मंत्री जयसिंह अग्रवाल को कोरबा और कोरिया, मंत्री शिव डहरिया को रायपुर और बलौदाबाजार, मंत्री अनिला भेड़िया को कांकेर और बालोद, मंत्री रुद्र गुरु को धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद का प्रभार दिया गया है.

आदिवासी नेता व मंत्री कवासी लखमा को बस्तर लोकसभा क्षेत्र के सभी जिलों का प्रभार दिया गया है. इनमें बस्तर, कोंडागांव, नारायणपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा और सुकमा जिला शामिल है. इनके साथ ही मंत्री मो. अकबर कवर्धा और राजनांदगांव एवं प्रेमसाय सिंह टेकाम को जांजगीर-चांपा जिले का प्रभारी मंत्री बनाया गया है.