मुंबई एयरपोर्ट को इससे पहले इतना वीराना कभी नहीं देखा था - शेफाली जरीवाला

मुंबई एयरपोर्ट को  इससे पहले इतना वीराना कभी नहीं देखा था -  शेफाली जरीवाला

मुंबई

लॉकडाउन में लोगों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए डोमेस्टिक फ्लाइट्स को शुरू तो कर दिया गया है लेकिन एयरलाइन कंपनियां इस दौरान काफी एहतियात बरत रही हैं. सफर करने वाले यात्री भी काफी डरे हुए मजबूरी में ही सफर कर रहे हैं. ट्रैवल करने वालों में ज्यादातर तादात उन लोगों की देखी जा रही है जो दूसरे शहरों में फंसे हुए थे और अपने घर जाना चाह रहे थे. हाल ही में लॉकडाउन के दौरान एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला ने भी ट्रेवल किया.

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट शेफाली जरीवाला जब मुंबई एयरपोर्ट पहुंचीं तो नजारा पहले से काफी अलग था. उन्होंने इस नजारे को अपने मोबाइल कैमरा में कैद किया और इंस्टाग्राम पर अब तस्वीरें साझा की हैं. साथ ही शेफाली ने इस सफर के दौरान का अपना अनुभव भी बयां किया है. तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि एयरपोर्ट पर सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा जा रहा है. शेफाली ने मास्क के साथ-साथ फेस शील्ड भी पहनी हुई है और हुडी पहन रखी है.

अगली तस्वीर में एयरपोर्ट पर लगे वो प्रिंट नजर आ रहे हैं जिन्हें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के लिहाज से लगाया गया है. उससे अगली तस्वीर में कतार में लगे लोग दिखाई पड़ रहे हैं तो अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं. शेफाली जरीवाला ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, "मुंबई एयरपोर्ट दुनिया के सबसे बिजी एयरपोर्ट्स में से एक है. इससे पहले इसे इतना वीराना कभी नहीं देखा था."

शायद यही न्यू नॉर्मल है

"...ऐसा लग रहा है कि निर्जीव हो गया है... ये एक बहुत ही मायूसी भरा ट्रैवल एक्सपीरियंस रहा है. ना कोई हग, ना कोई किस, ना ही कोई उत्साह... सिर्फ डर. मैं ईश्वर से दुआ करता हूं कि सब कुछ बहुत जल्द सामान्य हो जाए. लेकिन फिर थोड़ी हैरानी होती है और लगता है कि शायद यही नया सामान्य जीवन है. और हमें इसे स्वीकार करने की जरूरत है. उम्मीद करती हूं कि ऐसा नहीं हो." बता दें कि शेफाली बिग बॉस के अलावा रियलिटी डांस शो नच बलिए सीजन 5 का भी हिस्सा रह चुकी हैं.