मुख्यमंत्री चौहान ने पूर्व वित्त मंत्री मलैया के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार अल्प प्रवास पर दमोह पहुंचे। मुख्यमंत्री चौहान पूर्व वित्तमंत्री जयंत मलैया के निवास पहुंचे और उन्होंने उनके पूज्यनीय पिता बाबूजी स्व. विजय मलैया के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री चौहान ने मलैया और उनके परिजनों से भेंट कर अपनी शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा ने भी बाबूजी स्व. विजय मलैया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धांजलि दी।
इस दौरान विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक पी.एल. तंतुवाय, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
bhavtarini.com@gmail.com 
