‘‘रमन के गोठ’’ का प्रसारण 8 जुलाई को : सरगुजिहा में पुनः प्रसारण रात्रि 8 बजे से
![](http://wordpress-363015-1129831.cloudwaysapps.com/wp-content/uploads/2018/07/raman.jpg)
अम्बिकापुर
मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की मासिक रेडियोवार्ता ‘‘रमन के गोठ’’ की पैंतीसवीं कड़ी का प्रसारण रविवार 8 जुलाई को आकाषवाणी अम्बिकापुर केन्द्र सहित प्राईवेट टेलीविजन चैनल द्वारा किया जायेगा। इस कार्यक्रम को पूर्वान्ह 10ः45 से 11ः05 बजे तक राज्य में स्थित आकाषवाणी के सभी केन्द्र एक साथ प्रसारित करेंगे। सरगुजा क्षेत्र के लोगों के लिए ’’रमन के गोठ’’ का सरगुजिहा बोली में पुनः प्रसारण 8 जुलाई को रात्रि 8 बजे से अम्बिकापुर आकाषवाणी केन्द्र से होगा।
कलेक्टर श्रीमती किरण कौषल ने बताया है कि जिला मुख्यालय स्तर पर ‘‘रमन के गोठ’’ की श्रवण व्यवस्था जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में की गई है। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों से ‘‘रमन के गोठ’’ सुनने का आग्रह किया है। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, सहकारिता, भू-अभिलेख एवं सेलटेक्स के अधिकारियों को अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ निर्धारित समय से पूर्व जिला पंचायत कार्यालय के सभाकक्ष में उपस्थिति सुनिष्चित करने के निर्देष दिये हैं। कलेक्टर ने जनपद एवं ग्राम स्तर पर भी ‘‘रमन के गोठ’’ सुनने हेतु आवष्यक व्यवस्थाएं सुनिष्चित करने निर्देषित किया है।