रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन, अब देसी उत्पादों को मिलेगा ग्लोबल मार्केट
रायपुर
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रेता-विक्रेताओं के सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर सीएम भूपेश बघेल ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों, हैण्डलूम और हस्तशिल्प उत्पादों की अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर ब्रांडिंग के लिए ’छत्तीसगढ़ उत्पाद’ का लोगो लांच किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ कृषि और हैण्डलूम उत्पादों के अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर बाजार उपलब्ध कराने के लिए आठ कंपनियों के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। इनमें से चार एमओयू छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड और चार एमओयू छत्तीसगढ़ हाथ करघा विकास एवं विपणन संघ के साथ हुए। कृषि उत्पादों के लिए बांग्लादेश, ग्रीस की विभिन्न कंपनियों और यूरोप-इंडिया एग्रीकल्चर फोरम के साथ एमओयू किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड के साथ कृषि उत्पादों के विपणन के लिए बांग्लादेश फ्रेश फ्रूटस इंपोर्टरस एसोसिएशन, बांग्लादेश एग्रो प्रोसेसर्स एसोसिएशन, ग्रीक फूड कॉरीडोर ग्रीस और यूरोप-इंडिया एग्रीकल्चर फोरम ने एमओयू किए।
bhavtarini.com@gmail.com 