राहुल गांधी पर कुमार विश्वास बोले.आंख ही तो मारी है वरना इन सदनों में क्या -क्या मार गए
नई दिल्ली
लोकसभा में अपने भाषण के बाद राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गले मिले ,राजनीतिक गलियारे में इसकी खूब चर्चा भी हो रही है। भाषण खत्म करते हीराहुल गांधी प्रधानमंत्री की सीट पर गए और पीएम के गले लग गए। 16 सेकेंड की इस मुलाकात में दोनो नेताओं के बीच कुछ बातचीत भी हुई। पीएम से गले मिलने के बाद राहुल गांधी वापस अपनी सीट पर आ गए। इसके बाद राहुल गांधी ने अपने साथी सांसद को आंख मारी। राहुल गांधी के पीएम से गले मिलने और आंख मारने को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कई तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। लेकिन कई नेताओं ने भी अब इस अपनी राय रखी है।
bhavtarini.com@gmail.com 
