रेलवे ने 5 इंजन वाली 3.5 किलोमीटर लंबी वासुकी ट्रेन चलाई

रेलवे ने 5 इंजन वाली 3.5 किलोमीटर लंबी वासुकी ट्रेन चलाई

नई दिल्ली
कोरोना काल में रेग्युलर ट्रेनों का परिचालन बंद है। लेकिन रेलवे (Indian Railway) ने इसका फायदा उठाते हुए कई कीर्तिमान बनाए हैं। इसी कड़ी में रेलवे ने एक नया रेकॉर्ड बनाते हुए 295 बोगियों (वैगन) और 5 इंजन वाली 3.5 किलोमीटर लंबी वासुकी ट्रेन को सफलतापूर्वक चलाने में सफलता हासिल की है। यह अब तक की सबसे लंबी ट्रेन है। इसे छत्तीसगढ़ के भिलाई से कोरबा तक चलाया गया।

3.5 किलोमीटर लंबी इस ट्रेन को खींचने के लिए 5 इंजन लगाए गए। पांचों इंजनों के बीच बेहतर तालमेल के लिए इनको इलेक्ट्रॉनिक सिगनल से जोड़ा गया है। रेलवे के इन प्रयासों से कम समय में अधिक माल को पहुंचाने में मदद मिलेगी। कम समय, कम लागत, अधिक सुविधायें और बेहतर सुरक्षा के कारण भारतीय रेल देश में माल ढुलाई का पसंदीदा साधन बनती जा रही है।