वरिष्ठ नेता मानक अग्रवाल पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित
भोपाल
निकाय चुनावों से पहले (Urban Body Election 2021) मप्र कांग्रेस कमेटी (MP Congress) द्वारा वरिष्ठ कांग्रेस नेता माणक अग्रवाल (Manak Aggarwal) को प्राथमिक सदस्यता के साथ पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। एक तरफ समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया है वही दूसरी तरफ बीजेपी माणक अग्रवाल के समर्थन में उतर आई है। बीजेपी ने तो यहां तक सवाल कर दिया है कि क्या अब अरुण यादव की बारी है..?
दरअसल,बीते दिनों ग्वालियर में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) ने नाथूराम गोडसे (Nathuram Godse) के भक्त बाबूलाल चौरसिया (Babulal Chaurasia) को कांग्रेस में शामिल किया था, जिसके माणक अग्रवाल का बड़ा बयान सामने आया था और उन्होंने (Congress Leader Manak Aggarwal) कहा था कि कमलनाथ यदि गोडसे की विचारधारा के साथ हैं तो उन्हें भी चौरसिया के साथ चले जाना चाहिए।
माणक के इस बयान के बाद कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी बगावती सुर इख्तियार कर लिए थे और गुटबाजी के सुर तेजी से फूटने लगे है। इसके बाद आज सोमवार को हुई प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक में 6 वर्ष के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया गया यह कार्रवाई मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर द्वारा की गई है।यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
कांग्रेस ने गोल-मोल जवाब दिया
मानक अग्रवाल को पार्टी से निष्कासित करने पर कांग्रेस ने गोलमोल जवाब दिया.पूर्व मंत्री बृजेंद्र सिंह राठौर ने कहा लोगों के हृदय परिवर्तन होते हैं.जो कांग्रेस के मंत्री थे वह बीजेपी में चले गए. कांग्रेस पार्टी गांधी विचारधारा में विश्वास रखती है जो इस विचारधारा के रहते हैं, वह कांग्रेस पार्टी से जुड़ जाते हैं. मुझे इस संबंध में ज्यादा जानकारी नहीं है. जानकारी लेने के बाद बात ही टिप्पणी करूंगा.
bhavtarini.com@gmail.com

