शहर में बाघों का मूवमेंट बढ़ा, सितंबर में पूरी करनी थी फेंसिंग
भोपाल
राजधानी के नजदीक लगातार बाघों का मूवमेंट बढ़ रहा है। एनजीटी के आदेश के बावजूद भोपाल वन मंडल ने इस मामले में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। वर्तमान में समरधा रेंज में कुल 9 बाघ घूम रहे हैं। इनमें कलियासोत से लेकर कठोतिया तक के वन क्षेत्र में 5 बाघों का मूवमेंट है। बाघों को जंगल तक ही सीमित रखने के लिए तीन साल पहले इस क्षेत्र के 9 किमी दायरे में चेनलिंक फेंसिंग लगाने का काम शुरू होना था, लेकिन वन मंडल के सुस्त रवैये से यह अब तक नहीं हो सका है।
आंवला नर्सरी, मदरबुल फार्म, मिंडोरा, चंदनपुरा कलियासोत तक के बाघों के मूवमेंट कोरोकने के लिए वन विभाग को यहां पर कई जगहों पर चेनलिंक फेंसिंग करना है। 15 सितंबर तक फेंसिंग का काम पूरा करने की योजना थी लेकिन रेत नहीं मिल पाने के कारण काम शुरू नहीं हुआ है।
कलियासोत डेम से लेकर भदभदा के पास13 शटर तक के एरिया में बाघों का मूवमेंट हैलेकिन वहां पर वन विभाग की लापरवाही के कारण अबलोगों का मूवमेंट बढ़ गया है। हाल ही में बाघिन-123 ने एक बार फिर अपने दो शावकों के साथ मिंडोरा में एक बछड़े का शिकार किया था।
bhavtarini.com@gmail.com 
