सड़क जाम में फंसे राहगीरों को पिलाया पानी फिर खाने को दिया फल
पटना
महंगाई और पेट्रोल-डीजल के बढ़ते कीमत के विरोध में विपक्षी दलों के भारत बंद का असर देश भर में देखने को मिल रहा है. देश के तकरीबन सभी विपक्षी दलों ने इस बंद को अपना समर्थन दिया है. बंद से बिहार भी अछूता नहीं है. बिहार के सभी जिलों में सुबह से ही बंद और सड़क जाम की खबरें आ रही हैं. कहीं बंद समर्थक गाड़ियों को निशाना बना रहे हैं तो कहीं से लोगों के साथ बदसलुकी की भी खबर है.
इस बीच बिहार के खगड़िया में बंद समर्थकों का मानवीये चेहरा सामने आया है. बंद के दौरान आम लोगों को होने वाली परेशानियों के मद्देनजर बंद समर्थकों ने दरियादिली दिखाई. सड़क यातायात बाधित होने के कारण लोगों को भरी गर्मी में परेशानियां हो रही थीं. इस कड़ी में बंद समर्थकों ने सड़क पर लोगों को फल और पानी बांटा.
पैदल जाने वाले लोगों को बंद समर्थक रोकने के बाद उनसे पानी पीने और फल खाने की विनती करते रहे. ये नजारा एनएच31 पर भी दिखा जहां बंद करने वाली पार्टियों के कार्यकर्ता केला खिलाते नजर आए. बंद के दौरान कई जगहों पर समर्थकों का मानवीय चेहरा भी दिखा जहां लोगों ने एंबुलेंस को रास्ता दिया.
bhavtarini.com@gmail.com 
