साउथ इंडियन बैंक में PO बनें, जानें कैसे करें आवेदन

साउथ इंडियन बैंक में PO बनें, जानें कैसे करें आवेदन

साउथ इंडियन बैंक ने प्रोबेशनरी क्लर्क और प्रोबेशनरी ऑफिसर के पद पर वेकंसी का नोटिफिकेशन जारी किया है। प्रोबेशनरी क्लर्क के 385 पदों और प्रोबेशनरी ऑफिसर के 160 पदों पर भर्ती होनी है। विवरण नीचे दिया गया है...

क्लर्क की 385 वेकंसी का विवरण

आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 रुपये, एससी/एसटी श्रेणी के लिए 150 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलिट से कर सकते हैं।

अहम तारीख ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की शुरुआती तारीख: 19 जून, 2019
ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 30 जून, 2019
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख: 26 जुलाई, 2019

30 जून, 2019 को अधिकतम आयु 26 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु में छूट मिलेगी।
योग्यता: कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और ग्रैजुएसन रेग्युलर से किया हो।

ऑफिसर के 160 पदों के लिए वेकंसी

आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 800 रुपये, एससी/एसटी श्रेणी के लिए 200 रुपये है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, इंटरनेट बैंकिंग, आईएमपीएस, कैश कार्ड/मोबाइल वॉलिट से कर सकते हैं।

अहम तारीख ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की शुरुआती तारीख: 19 जून, 2019
ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की आखिरी तारीख: 30 जून, 2019
ऑनलाइन परीक्षा की तारीख: 25 जुलाई, 2019

30 जून, 2019 को अधिकतम आयु 25 साल होनी चाहिए। एससी/एसटी उम्मीदवारों को नियम के मुताबिक आयु में छूट मिलेगी।

योग्यता: कम से कम 60 फीसदी अंकों के साथ 10वीं, 12वीं और ग्रैजुएसन रेग्युलर से किया हो।