साध्वी प्रियंका भारती भाजपा में शामिल, पिछले चुनाव में रही थी कांग्रेस की स्टार प्रचारक

साध्वी प्रियंका भारती भाजपा में शामिल, पिछले चुनाव में रही थी कांग्रेस की स्टार प्रचारक

भोपाल
विधानसभा चुनाव में अब समय कम ही बचा है, लेकिन चुनाव से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला जारी है।बीते दिनों ही दर्जनों नेताओं ने पार्टी बदली थी। कोई कांग्रेस में शामिल हुआ था तो कोई कांग्रेस या अन्य में।  इसी कड़ी में कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। शिवपुरी के नरवर से कांग्रेस नेता साध्वी प्रियंका भारती ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हो गई है।

 प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने उन्हें पार्टी की सदयस्ता दिलाई है। पिछले चुनाव में प्रियंका भारती कांग्रेस की स्टार प्रचारक रही थी। पार्टी छोड़ने के बाद प्रियंका भारती ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा हिंदुत्व वाली पार्टी हैं। जब तक रहेगी सांस तब तक भाजपा के साथ रहूंगी। प्रियंका भारती विदिशा की है। प्रियंका के पार्टी में आने से भाजपा को ब़ड़ी मजबूती मिलने के आसार है, चुंकी प्रियंका एक नेता होने के साथ साथ साध्वी भी है, उनका वर्चस्व काफी बढ़ा हुआ है, जिसका फायदा पार्टी को मिलना तय है। हालांकि अभी यह तय नही हो पाया है कि भारती कहां से चुनाव लडे़गी।