जिले में 206.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

धमतरी

जिले में एक जून से अब तक 206.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। भू-अभिलेख शाखा से मिली जानकारी के मुताबिक सबसे अधिक धमतरी तहसील में 283.5 मिलीमीटर और सबसे कम कुरूद तहसील में 151.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसी तरह नगरी तहसील में 217.8 मिलीमीटर और मगरलोड तहसील में 173.4 मिलीमीटर औसत वर्षा आंकी गई है। गौरतलब है कि आज जिले में 26.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। इसमें सबसे अधिक धमतरी तहसील में 65.8 मिलीमीटर और सबसे कम कुरूद तहसील में 4.3 मिलीमीटर वर्षा आंकी गई है। इसी तरह नगरी तहसील में 23 मिलीमीटर और मगरलोड तहसील में 13.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।