सीतामढ़ी मॉब लिंचिंग मामलाः मुख्य आरोपी प्रमोद पासवान गिरफ्तार
सीतामढ़ी
बिहार के सीतामढ़ी में चोरी का आरोप लगाकर भीड़ द्वारा एक युवक की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। इस मामले के मुख्य आरोपी प्रमोद पासवान को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके अतिरिक्त मॉब लिंचिंग के मामले में 150 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
दरअसल दो दिन पहले भीड़ ने चोरी का आरोप लगाते हुए एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। गौरतलब है कि बिहार में मॉब लिंचिंग के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इन घटनाओं के चलते राज्य की कानून व्यवस्था पर तरह-तरह के सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
बुधवार को सीएम नीतीश कुमार ने कानून व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक के दौरान नीतीश कुमार ने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 