स्टड्स ने लाॅन्च की क्रोम डी5 डिकोर हेलमेट रेंज

स्टड्स ने लाॅन्च की क्रोम डी5 डिकोर हेलमेट रेंज

 नई दिल्ली 
टू-व्हीलर राइडर एक्सेसरीज निर्माता स्टड्स ने आज भारत में क्रोम डी5 डिकोर हेलमेट को लॉन्च किया है। क्रोम डी5 डिकोर फुल फेस हेलमेट है जिसमे यूवी रेसिस्टेंट पेंट, रेगुलेटेड डेंसिटी, एंटी एलर्जिक फोमिंग, क्विक रिलीज़ चिन स्ट्रैप जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी क्रोम डी5 डिकोर हेलमेट के साथ उत्तम क्वालिटी और कम्फर्ट देने का दावा करती है।
 
कंपनी ने क्रोम डी5 डिकोर हेलमेट रेंज को 1220 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया है। यह हेलमेट कंपनी के सभी डीलरशिप व एक्सेसरीज सेंटर में उपलब्ध होंगे। कंपनी ने बताया है कि इन हेलमेट के बाहरी हाई ग्रेड के थर्मोप्लास्टिक का इस्तेमाल किया गया है जो भयानक दुर्घटना में भी सर को सुरक्षित रखते हैं।
 
हेलमेट के अंदर चेहरे की सुरक्षा के लिए सॉफ्ट पैडिंग की गई है। इसके अंदर सॉफ्ट फैब्रिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है जिससे हेलमेट को लंबे समय तक पहनने पर भी एलर्जी का खतरा नहीं होता है।