21 मरीज आए कोरोना पॉजिटिव, 15 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज

21 मरीज आए कोरोना पॉजिटिव, 15 मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
rafi ahmad ansari बालाघाट। देर रात प्राप्त रिपोर्ट में बालाघाट जिले के 21 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शासन के प्रोटोकाल के अनुसार 15 मरीजों के ठीक हो जाने पर उन्हें 30 नवंबर को डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस प्रकार बालाघाट जिले में अब तक कुल 2635 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें से 2433 मरीज शासन के प्रोटोकॉल के अनुसार ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 176 मरीजों का उपचार किया जा रहा है, 15 मरीजों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज छिंदवाड़ा रेफर किया गया है और 11 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। अन्य जिलों एवं राज्यों में बालाघाट जिले के 349 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाये गये है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 नवंबर को बालाघाट जिले के 21 मरीजों के सैंपल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, इन मरीजों में परसवाड़ा तहसील के ग्राम बघोली का 60 वर्षीय पुरुष, उकवा का 27 वर्षीय युवक, बैहर तहसील के ग्राम गढ़ी की 30 वर्षीय महिला, नगरीय क्षेत्र वारासिवनी के वार्ड क्रमांक 15 का 45 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 19 का 46 वर्षीय पुरुष, नगरीय क्षेत्र बालाघाट के वार्ड नंबर 13 लुंबिनी नगर का 73 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 32 सरस्वती नगर का 60 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 8 का 52 वर्षीय पुरुष, वार्ड नंबर 28 की 35 वर्षीय महिला, पुलिस लाइन का 53 वर्षीय पुरुष, ग्राम लिंगा का 60 वर्षीय पुरुष, मोरिया का 45 वर्षीय पुरुष, किरनापुर का 80 वर्षीय पुरुष, लांजी तहसील के ग्राम दुल्हापुर का 45 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय महिला, नीम टोला लांजी का 49 वर्षीय पुरुष, 32 वर्षीय महिला, 12 वर्षीय बालिका व 10 वर्षीय बालिका, लालबर्रा तहसील के ग्राम पांढरवानी की 32 वर्षीय महिला व ददिया का 56 वर्षीय पुरुष शामिल है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए मरीजों के उपचार के लिए जिला प्रशासन बालाघाट द्वारा पर्याप्त संख्या में बेड का इंतजाम किया गया है। कोविड सेंटर गोंगलई बालाघाट, बैहर एवं लांजी में 575 बेड एवं आईटीआई के पीछे बुढ़ी बालाघाट में बनाए गए कोविड अस्पताल में आक्सीजन सुविधा युक्त 105 बेड का इंतजाम किया गया है। 01 दिसंबर को शाम 05 बजे की स्थिति में कोविड केयर सेंटर के 575 में से 52 बेड मरीजों से भरे हैं। आक्सीजन युक्त आई सी यू बेड पर 03 मरीज भर्ती हैं। 130 मरीजों को होम आईसोलेशन में भर्ती रखा गया है। कोरोना पाजेटिव 904 मरीजों को आरोग्य कसायम काढ़ा दिया जा रहा है। कोरोना जांच के लिए बालाघाट जिले से 48 हजार 366 सेंपल भेजे जा चुके है। इनमें से 44 हजार 478 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आयी है।