मनेरी हत्याकांड में चौकी प्रभारी सहित 4 पुलिस कर्मी ससपेंड
नए चौकी प्रभारी सहित 12 का नया स्टाफ पदस्थ
Syed Javed Ali
मंडला - जिले के ग्राम मनेरी में सोनी परिवार के 6 लोगों की हत्या और उसके बाद ग्रामीणों की पिटाई से हुई आरोपी की मौत के बाद मनेरी चौकी स्टाफ पर गाज गिरी है। पुलिस अधीक्षक ने मनेरी चौकी प्रभारी, एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षक को ससपेंड कर दिया है। जिन लोगों ससपेंड किया गया है उसमें चौकी प्रभारी उप निरीक्षक श्यामसुंदर उसराठे, प्रधान आरक्षक मनोज सेन, आरक्षक सत्तूलाल बैगा और आरक्षक देवेंद्र बटटी शामिल है। पुराने स्टाफ को निलंबित कर यहाँ नया स्टाफ पदस्थ किया गया है जिसमे संख्या बल भी बढ़ाया गया है। यहाँ नये चौकी प्रभारी सहित 12 पुलिस कर्मियों की पदस्थापना की गई है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनेरी हत्याकांड में पुलिस ने 3 एफआईआर दर्ज की है। एक एफआईआर सोनी परिवार की धारा 302 तरफ से 6 लोगों की हत्या को लेकर दर्ज की गई। एक एफआईआर पुलिस की तरफ से धारा 307 के तहत दर्ज की गई जिसमे आरोपी द्वारा पुलिस कर्मियों पर खुल्हाडी से हमले के प्रयास को लेकर है। आक्रोशित ग्रामीणों की पिटाई के बाद हुई आरोपी की मौत पर भी पुलिस ने मार्ग कायम कर जाँच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जाँच में जो भी तथ्य सामने आयेगे उसके मुताबिक आगे की कार्यवाही की जाएगी। घटना के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ने बताया की पूरी वारदात के बाद पुलिस को इसकी सूचना मिली थी। चौकी में स्टाफ कम था वो भी बिना तैयारी के चला गया जिससे आरोपियों ने उन पर भी हमला करने की कोशिश की। जब अन्य थानों की पुलिस पहुंची तो आरोपी भागने लगे। एक आरोपी के पैर में गोली मर कर गिरफ्तार किया गया जिसका मेडिकल कॉलेज जबलपुर में इलाज चल रहा है।