4000 से अधिक खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट एक साल बीतने के बाद भी अटके
भोपाल
राजधानी सहित पूरे प्रदेश में शुद्ध खाद्य सामग्री मिले। इसके लिए साल भर खाद्य सुरक्षा अधिकारी लगातार खाद्य पदार्थों की सैंपलिंग करते हैं। लेकिन राजधानी स्थित खाद्य प्रयोगशाला में इन सैंपल की जांच महीनों अटकी रहती है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ईदगाह हिल्स स्थित एकमात्र प्रदेश स्तरीय खाद्य प्रयोगशाला में यही स्थिति है। यहां एक साल बीतने के बाद भी 4000 से अधिक खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट अभी अटकी हुई है। फूड एनालिस्ट इन खाद्य सामग्रियों को रिपोर्ट अपने पास ही रखे हुए हैं, लेकिन इनकी जांच रिपोर्ट अब तक सार्वजनिक नहीं हो पाई है।
विभागीय सूत्रों के मुताबिक भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों के खाद्य सुरक्षा अधिकारी इन खाद्य सैंपल की जांच रिपोर्ट पाने के लिए लगातार चिट्ठियां लिख रहे हैं। इसके बावजूद भी इनका मामला सामने नहीं आ पा रहा है। भोपाल में भी एक साल बीतने के बावजूद भी 300 से अधिक जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शहर के अधिकारी आला अधिकारियों से भी चर्चा कर चुके हैं, लेकिन अब तक रिपोर्ट सामने नहीं आ सकी है।
पूरे प्रदेश से आए करीब 4000 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडेंसी को लेकर अफसरों ने भी चुप्पी साध ली है। उनका कहना है कि कई बार खाद्य सुरक्षा अधिकारी पत्र लिखते हैं, लेकिन जांच रिपोर्ट पहुंचा दी जाती है। इस कारण फूड एनालिस्ट और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के बीच लगातार काफी विवाद हो रहे हैं।
bhavtarini.com@gmail.com 