मप्र कांग्रेस से हो सकती है 500 नेताओं की होगी छु्टटी

भोपाल, लोकसभा चुनाव में हार की गाज अब मध्य प्रदेश में कई कांग्रेस नेताओं पर गिरने वाली है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी में बड़ी सर्जरी होने वाली है. गाज एक या दो पर नहीं बल्कि 500 पदाधिकारियों पर गिरने वाली है. हार की गाज-विधान सभा चुनाव के 6 महीने के भीतर ही बुरी तरह से लोकसभा चुनाव हार चुकी कांग्रेस हार की वजह नहीं तलाश पा रही है. अब वो संगठन में बड़ा फेरबदल करने जा रही है. इसमें कई को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और कुछ नये चेहरों की एंट्री होगी. खबर है कि 500 से ज्यादा पदाधिकारी बाहर किए जा सकते हैं. ज़िलाध्यक्षों की होगी छुट्टी- संगठन में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है. इसमें कई ज़िलों में कई कार्यकारी अध्यक्षों की भी छुट्टी हो सकती है.पीसीसी चीफ कमलनाथ ने जिलों से कार्यकारिणी के कामकाज की रिपोर्ट मांगी है. जंबो कार्यकारिणी- मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रदेश कार्यकारिणी अभी काफी लंबी-चौड़ी है. इसमें महामंत्री, उपाध्यक्ष और सचिवों की संख्या 12 सौ के करीब है. कार्यकारिणी में बड़ी छंटनी होने जा रही है. पीसीसी मंडलम और सैक्टर के गठन पर भी फैसला लेने वाली है.